Move to Jagran APP

472 स्कूल व मदरसों में खिलाई गई एल्बेंडाजोल

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर स्कूलों में बचों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। ब्लॉक रुड़की के 472 स्कूलों और मदरसों में यह टैबलेट बचों को दी गई। इस दौरान बचों को पेट में कृमि होने से स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:12 AM (IST)
472 स्कूल व मदरसों में खिलाई गई एल्बेंडाजोल

रुड़की: राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। ब्लॉक रुड़की के 472 स्कूलों और मदरसों में यह टैबलेट बच्चों को दी गई। इस दौरान बच्चों को पेट में कृमि होने से स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

loksabha election banner

बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बच्चों को कृमि के बारे में बताया। केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के बारे में बताया गया। अर्बन हेल्थ ऑफिसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक रुड़की में 437 स्कूल और 35 मदरसों के बच्चों एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। 472 स्कूलों और मदरसों में 1,02,071 बच्चे अध्ययनरत हैं। जो बच्चे किसी कारण से स्कूल नहीं आ पाए हैं, उन्हें यह गोली बाद में खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी टैबलेट खिलाई गई है।(संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.