विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की अग्निवीर भर्ती: दौड़ के दौरान यूपी के दो अभ्यर्थी गिरे, टूट गया पैर

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:49 AM (IST)

रुड़की में अग्निवीर भर्ती के दौरान दौड़ते समय उत्तर प्रदेश के दो अभ्यर्थी पैर फिसलने से गिर गए, जिससे उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। बंगाल इंजीनियर ग्रुप और केंद्र में चल रही अग्निवीर भर्ती में बुधवार को दौड़ लगाते समय उत्तर प्रदेश के दो अभ्यर्थी पैर फिसलने के कारण गिर गए। हादसे में दोनों अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर हो गया. उन्हें सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नहटऔर बस स्टैंड के पास के निवासी कार्तिक शर्मा और इसी जनपद के अम्हेड़ा हल्दौर निवासी शिवम सुबह भर्ती में दौड़ रहे थे इसी दौरान पैर फिसलने के कारण यह घटना हुई। इससे भर्ती स्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां पर यहां पर दोनों के बक्सर आदि करने के बाद उन्हें उपचार दिया गया। दोनों के स्वजन अभ्यर्थियों को अपने साथ घर ले गए हैं।