पल्स पोलियो दिवस पर विद्यालयों में मौजूद रहेंगे शिक्षक
रुड़की: पल्स पोलियो दिवस पर इस बार सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालयों में तैनात रहेंगे। इसके साथ
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 05:54 PM (IST)
रुड़की: पल्स पोलियो दिवस पर इस बार सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालयों में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही भोजन माताओं को भी बुलाया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पल्स पोलियो अभियान पांच अगस्त को है। अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए इस बार शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों की ओर से पल्स पोलियो के प्रचार प्रसार के लिए रैली निकाली जाएगी। भोजन माताओं को भी विद्यालय आकर मिड-डे-मिल तैयार करना होगा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें