कांग्रेसियों ने सब्जियों की माला पहनकर निकाली पदयात्रा
कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सभी ब्लॉकों में पद यात्राएं निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्याज और अन्य सब्जियों की माला पहनने के साथ ही सिलिंडर हाथ में उठाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सभी ब्लॉकों में पद यात्राएं निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्याज और अन्य सब्जियों की माला पहनने के साथ ही सिलिंडर हाथ में उठाकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
ज्वालापुर में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी और मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के संचालन में पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन कर सीतापुर तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मध्य हरिद्वार अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, मकबूल कुरैशी, हाजी रफी खान, सुनील कुमार सिंह, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, शाहनवाज कुरैशी, नईम कुरैशी, कैलाश प्रधान आदि मौजूद रहे। कनखल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के संयोजन में प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल और महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जबसे मोदी सरकार आई है गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार और किसानों को एक वक्त की रोटी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया और पार्षद उदयवीर चौहान आदि मौजूद रहे। ब्लॉक मायापुर में अध्यक्ष रवि कश्यप के संयोजन में सूखी नदी से भीमगौड़ा तक पदयात्रा निकाल प्रदर्शन किया गया। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे और महानगर उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि किसान तीन माह से परिवार को लेकर सड़क पर हैं। महंगाई के कारण गरीबों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं। पेट्रोल, गैस सिलिंडर और डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं कार्यक्रम में पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद अमन गर्ग, सनी मल्होत्रा, मिथिलेश गिल आदि उपस्थित रहे।
उधर, भेल शिवालिक नगर में संयोजक अशोक उपाध्याय और अध्यक्ष गुलबीर सिंह के संयोजक में शिव मंदिर फेज एक से शिवालिक नगर मुख्य चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई। इस पर प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल और पूर्व प्रदेश सचिव महेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण सिडकुल की तमाम फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। महंगाई के कारण दो वक्त खाना आम आदमी को नसीब नहीं हो रहा है। यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कार्यक्रम में मनीराम बागड़ी, एए खान, लक्ष्मी प्रसाद, यूएम सिंह, मोहन राणा, सत्येंद्र वर्मा, अमित तेजियान आदि मौजूद रहे।