रामनगर में घरों में आ रहा गंदा पानी
रामनगर के उपभोक्ताओं को अभी गंदे पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिला है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 04:50 PM (IST)
रुड़की: रामनगर के उपभोक्ताओं को अभी गंदे पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। वहीं, पेयजल लाइन में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए जल निगम ने कर्मचारी लगाए हैं। आठ अगस्त से रामनगर में उपभोक्ताओं के घरों में गंदा पानी आ रहा है, इसके चलते वह परेशान हैं। जनता के विरोध को देखते हुए जल निगम ने बुधवार को पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। वहीं, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके पर कार्य का निरीक्षण किया। रामनगर के पूर्व सभासद दिलीप कुमार ने बताया कि बुधवार को भी घरों में गंदा पानी आया। जल निगम के सहायक अभियंता की ओर से गुरुवार तक गंदे पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें