Move to Jagran APP

भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन के जन्मदिन पर रोपे पौधे

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सप्तऋषि मंडल ने उत्तरी हरिद्वार स्थित सत्यम विहार कॉलोनी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:16 AM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन के जन्मदिन पर रोपे पौधे

हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सप्तऋषि मंडल ने उत्तरी हरिद्वार स्थित सत्यम विहार कॉलोनी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। जिसमें गुड़हल और कनेर के पौधे रोपित किए।

loksabha election banner

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वह लंबे समय तक उत्तराखंड में भी रहे हैं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और गोवा जैसे राज्यों में संगठन की नींव को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उनके जैसे आदर्श पुरुष सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को मजबूती देने के लिए लगना चाहिए। वह सभी मां गंगा से कामना करते हैं कि वे शतायु हों और सभी का यूं ही मार्गदर्शक बने रहें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, मंडल महामंत्री तरुण, नगर मंडल उपाध्यक्ष पूरन पांडे, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.