Move to Jagran APP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उजली यमुना दिखाने को गंगा से छोड़ा पानी Haridwar News

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे के दौरान यमुना को साफ-सुथरा दिखाने के लिए हरिद्वार की गंगा का 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी गंग नहर के जरिये आगरा भेजा जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 01:38 PM (IST)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उजली यमुना दिखाने को गंगा से छोड़ा पानी Haridwar News
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उजली यमुना दिखाने को गंगा से छोड़ा पानी Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलीना के संग भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे के दौरान यमुना को साफ-सुथरा व उजला दिखाने के लिए हरिद्वार की गंगा का 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी बुलंदशहर खुर्जा होते हुए गंग नहर के जरिये आगरा भेजा जा रहा है। इसे हेड वक्र्स हिंडन और ओखला के रास्ते छोटा कोसी-मथुरा होते हुए आगरा भेजा जा रहा है। जहां इसे यमुना में प्रवाहित किया जाएगा।

loksabha election banner

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24  फरवरी को आगरा पहुंच रहे हैं। वे आगरा में पत्नी के साथ ताज निहारेंगे और कुछ घंटे यहां बिताएंगे। इस दौरान वे यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल स्वच्छ नजर आए, इसलिए यमुना में गंगा का पानी छोड़ा जा रहा है।

इसके लिए आगरा के सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से बकायदा लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत ही हरिद्वार से गंग नहर में छोड़े जा रहे गंगाजल की मात्रा 500 क्यूसेक अतिरिक्त बढ़ा दी गई है। हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप के माध्यम से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। सोमवार को बुलंदशहर से खुर्जा के निकट हैड से यह जल छोड़ा गया। मथुरा में 500 क्यूसेक गंगाजल 20 फरवरी की रात पहुंचेगा, जो 21 फरवरी की दोपहर आगरा में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: भारत से लौटने को तैयार नहीं हैं पाकिस्तानी तीर्थ यात्री Haridwar News

गंगाजल की यह मात्रा यमुना में निरंतर 24 फरवरी तक बनी रहे इसके प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत कुमार ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों से आदेश मिलने के बाद हरिद्वार से गंग नहर में रोजाना छोड़े जा रहे 10,000 क्यूसेक पानी की मात्रा को बढ़ाकर 10,500 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की लोक संस्कृति से रूबरू होंगे डोनाल्ड ट्रंप, देखेंगे घस्यारी नृत्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.