लोहे की कढ़ाई में बना भोजन पौष्टिक
रुड़की टोडा कल्याणपुर गांव में पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को अम्मा
रुड़की: टोडा कल्याणपुर गांव में पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को अम्मा की स्मृतियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं ने परंपरागत भोजन एवं पकाने की पुरानी विधियां बताई।
बुजुर्ग महिलाओं ने लोहे की कढ़ाई में भोजन बनाने के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि लोहे की कढ़ाई में बनने वाला भोजन पौष्टिक होता है। इस भोजन से पर्याप्त मात्रा शरीर को आयरन मिलता है। जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। उन्होंने बताया कि लोहे की कढ़ाई में आलू, अरवी, और करेले अधिक स्वादिष्ट और कुरकुरे बनते हैं। उन्होंने हरी सब्जियों के लाभ भी बताए। हरी सब्जियां कितनी जरूरी है, उसके बारे में भी बताया। सब्जी को कैसे काटा जाए और उसे कब धोना चाहिए। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला गेंदी, प्रेमवती, रतनी, विद्या और धारा आदि ने भोजन पकाने की कई और जानकारियां दी। इस मौके सुपरवाइजर सुमन लता, संगीता, मेमता, सुमन, ममता, मंजू, कोमल, संगीता रानी, सीमा, अनिता आदि मौजूद रही। (जासं)