प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेगी राजवंश सभा
रुड़की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से शहर की राजा रतन चंद्र वैश्य
रुड़की: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से शहर की राजा रतन चंद्र वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा जुड़ेगी। कार्यकारिणी की आम सभा में निर्णय लिया गया कि दो अक्टूबर से रुड़की शहर की सब्जी मंडी एवं दूसरे स्थानों पर सब्जी एवं फल लेने के लिए आने वाले लोगों को कपड़े के थैले दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूरे शहर में विभिन्न माध्यमों से प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इससे पूर्व सभा की ओर से विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को आयोजित आम सभा में अध्यक्ष नीता मित्तल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से सभी को दिल से जुड़ने की जरूरत है। घर का कचरा नहीं बाहर के कचरे को भी साफ करना है। यदि सभी जागरूक होकर इस दिशा में काम करेंगे तो निश्चित रूप से यह अभियान और सफल होगा। इसके लिए मीडिया प्रभारी ललित गोयल को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर आलोक गुप्ता, उर्वशी गोयल, अशोक गुप्ता, अशोक गोयल, नीरज मित्तल, गीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। (जासं)