केवि-1 में 100 पौधे रोपकर मनाया गया वन महोत्सव
संवाद सहयोगी रुड़की केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में सोमवार को वन महोत्सव पर विद्यालय परिसर में आ
संवाद सहयोगी, रुड़की: केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में सोमवार को वन महोत्सव पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 100 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ पौधों से ही हो सकता है। पेड़ पौधे रहेंगे तो पर्यावरण रहेगा। पेड़ पौधे नहीं रहे तो कुछ भी नही रहेगा। सभी को मिलकर पेड़ पौधों की रक्षा करनी होगी। पेड़ों को काटने से रोकना होगा। नये पौधे रोपने होंगे। वनों का अत्याधिक कटान एक बड़े खतरे की ओर से संकेत कर रहा है। विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि केवल पौधे रोपने से ही काम नहीं चलेगा। पौधों की तब तक देखभाल करनी होगी, जब तक वह बड़ा न हो जाए। विद्यालय में छायादार एवं फलों के 100 पौधे रोपे गए। प्राचार्य ने बताया कि पूरे सप्ताह यह कार्यक्रम चलेगा। एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर श्रीगोपाल नारसन, प्रिस शर्मा, अनुराधा, हर्ष सरीन, एसके दीक्षित, आलोक गुप्ता, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।