ओम के उच्चारण से मिलती है शक्ति
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान में योगा नेचुरोपैथी फॉर आयुष
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान में योगा नेचुरोपैथी फॉर आयुष डॉक्टर्स की कार्यशाला में दूसरे दिन ओम उच्चारण पर प्रकाश डाला गया। गुडगांव की डॉ. अनुभा यादव ने कहा प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि ओम सबसे बड़ी शक्ति है।
डॉ. अनुभा यादव ने कहा गुरुकुल में आकर ओम का सही तरीके से उच्चारण करना सीख रहे हैं। स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने ओम की ध्वनि को भारत में इसीलिए प्रचारित किया था। कहा वे अपने मरीजों को भी ओम का उच्चारण करना सिखाएंगी। कुरुक्षेत्र से आए डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग की गंगा में ज्ञान की डुबकी लगाकर आत्मिक सुकून मिल रहा है। फतेहाबाद के डॉ. विश्वजीत ने कपालभाती से काफी आराम मिलता है। अंबाला के डॉ. राजकुमार ने कहा योगाभ्यास करते समय खान-पान का ध्यान भी रखना है। हिसार के डॉ. कमल, डॉ. निर्मल ने कहा कार्यशाला में प्राकृतिक चिकित्सा को सरलता से सीखने का अवसर मिला है। कार्यशाला में डॉ. अंबिका, हरियाणा की डॉ. सोनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश गिरि ने योगापैथी और उसके सिद्धांतों, प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने अष्टांग योग, डॉ. सुरेंद्र त्यागी ने हठयोग के सिद्धांत पर व्याख्यान दिया।