ललितेंद्र बने अध्यक्ष, अहसान महामंत्री
हरिद्वार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें ललितेन्द्र नाथ को अध्यक्
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 04:59 PM (IST)
हरिद्वार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें ललितेन्द्र नाथ को अध्यक्ष अहसान अंसारी को महामंत्री चुना गया। पत्रकार प्रदीप गर्ग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रेस क्लब सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक हुई। इससे ललितेन्द्र नाथ को अध्यक्ष, अहसान अंसारी को महामंत्री घोषित किया गया। बैठक में कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष ललितेन्द्र नाथ, महामंत्री अहसान अंसारी और पूर्व महामंत्री अनूप ¨सह का नाम तय किया। सात दिन में कार्यकारिणी का गठन होगा। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि नये साथियों के साथ आने से यूनियन मजबूत होकर पत्रकार हितों के लिए काम करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें