विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भड़का विरोध

By Edited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 09:20 PM (IST)

संवाद सूत्र, धनौरी: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर को ज्वालापुर सीट से प्रत्याशी की घो

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भड़का विरोध
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भड़का विरोध

संवाद सूत्र, धनौरी: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर को ज्वालापुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा के बाद विरोध भड़क उठा है। इस सीट से दावेदार रहे सुभाष चंचल ने अपने समर्थकों के साथ धनौरी में सभा कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। इसको वर्तमान विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाला का समर्थन भी माना जा रहा है।

धनौरी के कांप्लेक्स में हुई सभा में सुभाष चंचल के समर्थकों ने खुला विरोध करते हुए कहा कि पार्टी ने अपना निर्णय बदलकर उनको टिकट नहीं दिया तो पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। नीरज कुमार ने कहा कि सुभाष चंचल को टिकट न देकर पार्टी ने पूरे वाल्मीकि समाज का अपमान किया है। समर्थकों ने कहा अगर 26 जनवरी तक पार्टी ने प्रत्याशी बदलकर किसी स्थानीय को टिकट नहीं दिया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। वहीं भाजपा नेता सुभाष चंचल ने कहा उन्होंने 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की है। पार्टी ने उनको नजर अंदाज किया है। कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए आने वाले दिनों में निर्णय लेंगे। सभा में प्रीतम ¨सह, हरजीत ¨सह, इरफान, याकूब, सलीम, संतोष, सुदेश, निशा, कविता, बबली, सतपाल, सुरेन्द्र, रामकुमार, धर्म¨सह आर्य, अब्दुल समद, आशीष सैनी, रघुवीर सैनी, गौरव सैनी आदि मौजूद रहे।

वहीं वर्तमान विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाला ने कहा पार्टी का निर्णय उनको मान्य है। वे पार्टी के साथ हैं। इतना मलाल जरूर है कि टिकट काटने से पहले पार्टी को एक बार उनसे पूछना तो चाहिए था।