यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ग्रामीणों को दी कैशलेस योजना की जानकारी
लक्सर: वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंचल ने गांव कोटामुरादनगर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को कैशलेस की

लक्सर: वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंचल ने गांव कोटामुरादनगर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को कैशलेस की जानकारी दी। बताया कि मोदी सरकार की ओर से कैशलेस तरीके से सामान या अन्य कोई कैशलेस ट्रांजेक्शन करने पर इनाम की योजना भी चलाई गई है। जिससे ग्रामीण से लेकर दुकानदार भी लाभान्वित होंगे। छोटी से छोटी ट्रांजेक्शन भी ग्रामीण मोबाइल के जरिये कर सकते हैं। जिन ग्रामीणों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है, वे ग्रामीण बैंक से एटीएम लेकर उसके जरिये कैशलेस माध्यम से भुगतान आदि कर सकते हैं। इस दौरान बबलू, पिताम्बर सैनी, राजीव सैनी, प्रीतम, आदेश सैनी, शुभम, याकूब, अजय, देवेंद्र भारती, राज बहादुर, संजय, विनोद, विमल आदि मौजूद रहे।