विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय संस्कृति से अभिभूत थाईलैंड का दल

By Edited By:
Published: Sun, 06 Dec 2015 08:11 PM (IST)

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: थाइलैंड का 30 सदस्यीय दल रविवार को शिवडेल स्कूल पहुंचा। स्कूल के संस्थापक स्

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: थाइलैंड का 30 सदस्यीय दल रविवार को शिवडेल स्कूल पहुंचा। स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने दल का भव्य स्वागत किया और उसे भारतीय संस्कृति से अवगत कराया। इसे जानकर थाईलैंड का दल अभिभूत हो गया। इस मौके पर स्वामी शरद पुरी ने थाईलैंड में ओम शिवालय की स्थापना कर ¨हदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले डॉ. माइन (कुंदरेज वोराकरण) को धर्म धुरंधर की उपाधि प्रदान की।

इस मौके पर स्वामी शरद पुरी ने कहा कि डॉ. माइन थाईलैंड में ¨हदू संस्कृति को बढ़ावा देकर भक्ति और परोपकार का काम कर रहे हैं। कहा कि भले ही इन्होंने हिंदू धर्म को न अपनाया हो, लेकिन ये ¨हदू धर्म के लिए जीते हैं। जितना सम्मान ¨हदुओं, संत-समाज का थाईलैंड में किया जाता है, उसका शतांश भी भारत में नहीं किया जाता। कहा कि यहां साधु को दान तो दिया जाता है, लेकिन उसके बाद उसका तिरस्कार किया जाता है। कहा कि थाईलैंड के कण-कण में हमारा प्राचीन इतिहास छुपा है। थाईलैंड में होटल, चौक, मंदिर व स्कूलों के नाम रामायण से जुड़े हुये हैं। कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर के महाराज अनंत बोध चैतन्य ने बताया कि डॉ. माइन ने थाईलैंड में ओम देवालय मंदिर की स्थापना की है, जिसमें उन्होंने भारत से श्रीगणेश, मां दुर्गा व त्रिमुर्ति की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। वहां रोज ¨हदू धर्म की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण, प्रसाद आदि का वितरण किया जाता है। साथ ही वहां ¨हदू धर्म के सभी प्रमुख त्यौहार दीपावली, गुरु पूर्णिमा, जन्माष्टमी सहित अन्य धूमधाम से मनाए जाते हैं। दल में विनित कुमार, रेनु सचदेव, कान्यापक, फंगशिया, चिन्पा देवी आदि शामिल थे।

रामायण के किरदारों ने मोहा मन

थाईलैंड के टीवी कलाकार फईरोट ने भगवान राम और कनिकसोन ने मारिच के अभिनय की प्रस्तुत देकर वाहवाही लूटी। थाईलैंड से आए इस दल के सदस्यों ने शाम को गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।