विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12वीं पास पोती ने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त से कराया दादी का कत्ल, दोनों गिरफ्तार

Published: Thu, 16 May 2024 10:30 PM (IST)

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि युवती के कहने पर आरोपित ने ज्वालापुर बाजार से हथौड़ा खरीदा और दोपहर के ...और पढ़ें

12वीं पास पोती ने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त से कराया दादी का कत्ल, दोनों गिरफ्तार
12वीं पास पोती ने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त से कराया दादी का कत्ल, दोनों गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ज्वालापुर में तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या के पीछे सगी पोती ही मास्टरमाइंड निकली। प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त को ब्लैकमेल करते हुए दादी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

आरोपित ने हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या कर डाली। हाल ही में 12वीं पास करने वाली आरोपित पोती और बीबीए में पढ़ने वाले मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया।

ज्वालापुर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि ज्वालापुर के मौहल्ला चाकलान निवासी पेशे से तीर्थ पुरोहित अनुराग शर्मा अपने परिवार के साथ गंगा सप्तमी के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे। दोपहर के समय घर पर अकेली उनकी बुजुर्ग मां अर्चना के सिर पर किसी ने भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी थी।

हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ ज्वालापुर शांतनपुर पाराशर के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार और एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने अपनी-अपनी टीमों के साथ मिलकर अलग-अलग एंगल से गहरी पड़ताल की। घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद नजर आए संदिग्ध की तलाश की गई। जिसके बाद आरोपित उदित झा निवासी न्यू धीरवाली ज्वालापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या कुबूल करते हुए बताया कि मृतका की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) उसके दोस्त अनुराग की प्रेमिका है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि युवती घर से पैसे चोरी कर अपने प्रेमी अनुराग को देती थी। दादी अर्चना ने रोक-टोक करते हुए पैसे कहीं और रखने शुरू कर दिए थे। इससे परेशान होकर युवती ने दादी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी। अनुराग के दोस्त उदित का प्रेम प्रसंग कनखल की एक युवती से था। उदित और उसकी प्रेमिका के कुछ फोटो-वीडियो युवती के पास थे। उसने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया और हत्या के लिए राजी किया था।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि युवती के कहने पर आरोपित ने ज्वालापुर बाजार से हथौड़ा खरीदा और दोपहर के समय घर में घुसकर सिर पर हथौड़े से वार करते हुए हत्या कर दी। मामले में आरोपित पोती व उदित झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके प्रेमी अनुराग झा सहित अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपित उदित झा का परिवार मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा, गांव टटौल निवासी है, हालांकि वह कई पीढ़ियों से हरिद्वार में तीर्थ पुरोहिताई करते आ रहे हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।