बीडीओ ने दो ग्राम पंचायतों में देखे कार्य
भगवानपुर : भगवानपुर खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को इब्राहिमपुर एवं इनायतपुर ग्राम पंचायत में पहुंच
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM (IST)
भगवानपुर : भगवानपुर खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को इब्राहिमपुर एवं इनायतपुर ग्राम पंचायत में पहुंचकर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही मनरेगा के कई कार्यो की जांच-पड़ताल भी की।
बीडीओ प्रेमवती अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उन्होंने इनायतपुर एवं इब्राहिमपुर गांव में पहुंचकर मनरेगा के अन्तर्गत कराए गए शौचालय निर्माण, तालाब एवं नाला खुदाई के कार्य देखे। साथ ही चक मार्गो के बारे में भी जानकारी ली। इंदिरा आवास की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें