Move to Jagran APP

आजादी के दीवानों की याद ताजा रखने के लिए निकाला ये अनूठा तरीका

आजादी के दीवानों की याद ताजा रखने के लिए रुड़की नगर निगम ने अनूठा तरीका निकाला है। शहर की 11 सड़कें स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित हो गई

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 01:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 08:58 PM (IST)
आजादी के दीवानों की याद ताजा रखने के लिए निकाला ये अनूठा तरीका
आजादी के दीवानों की याद ताजा रखने के लिए निकाला ये अनूठा तरीका

रुड़की, [दीपक मिश्रा]: आजादी के दीवानों की स्मृतियां फीकी न पड़ें, इसके लिए रुड़की नगर निगम ने अनूठा तरीका निकाला है। निगम ने शहर की प्रमुख सड़क और चौराहों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर कर दिया है। यही नहीं, इन सड़क-चौराहों पर बाकायदा स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के शिलापट भी लगा दिए गए हैं। इससे अब स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हमेशा लोगों की जुबान पर रहेंगे। 

loksabha election banner

देश की आजादी में रुड़की के स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। भले ही आजादी की पहली लड़ाई वर्ष 1857 में लड़ी गई हो, लेकिन रुड़की में क्रांति की शुरुआत वर्ष 1824 में ही हो गई थी। अकेले रुड़की शहर में ही 20 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों ने जंग-ए-आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश आजाद हुआ तो स्वतंत्रता सेनानियों के देहावसान के बाद उनका नाम भी लोग भूलने लगे। इसी को देखते हुए रुड़की शहर की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी लोक कल्याण समिति ने 15 जुलाई 2016 को रुड़की नगर निगम को एक प्रस्ताव सौंपा।

इसमें शहर की सड़क और चौक-चौराहों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम किए जाने की बात कही गई। नगर निगम ने प्रस्ताव का परीक्षण किया और आखिर में सात अक्टूबर 2017 को निगम बोर्ड की बैठक में इस पर एक मत से मुहर भी लगा दी गई। शासन ने भी बिना किसी किंतु-परंतु के इसका अनुमोदन कर दिया। इसी के साथ शहर की 11 सड़कें स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित हो गई। सात चौराह और एक पार्क पहले ही देशभक्तों के नाम हैं। 

इन मार्गों का हुआ नामकरण 

-सिविल लाइंस बाजार-रुड़की तिराहा मार्ग : स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगदीश नारायण सिन्हा मार्ग 

-आजाद नगर चौराह-रहीमपुर फाटक मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरीराम शर्मा मार्ग 

-रामनगर चौराह-हाईडिल कॉलोनी मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. शुगनचंद मार्ग 

-अनाज मंडी-बीएसएम इंटर कॉलेज मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. शोभाराम मार्ग 

-आर्य समाज मंदिर बीटी गंज-गोशाला मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. सत्यवती सिन्हा मार्ग 

-बादशाह होटल-बाबा पूरणनाथ समाधि मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. हाशिम खान मार्ग 

-वल्र्ड बैंक कार्यालय-खंजरपुर मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी अमीर सिंह मार्ग 

-मालवीय चौक-रेलवे स्टेशन मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी केवल सिंह मार्ग 

-मलकपुर चुंगी-आदर्श नगर मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुखबीर सिंह सैनी मार्ग 

-मच्छी बाजार-नवीनमंडी रामपुर मार्ग: स्वतंत्रता सेनानी स्व. हकीम मोहम्मद यासीन मार्ग 

देशभक्तों के नाम शहर के चौराह एवं पार्क 

-रुड़की सिविल लाइंस स्थित चौक: शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक एवं कारगिल चौक। 

-बीएसएम तिराहा चौक: शहीद भगत सिंह चौक। 

-मालवीय चौक: पंडित मदन मोहन मालवीय चौक। 

-बीटी गंज चौक: नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक। 

-एनएच-73 पर गणेशपुर पुल के समीप स्थित चौक: शहीद मेजर दुर्गामल्ल चौक। 

-नगर निगम चौक: बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक। 

(नोट: सभी जगह इन देशभक्तों की प्रतिमाएं हैं।) 

-गंगनहर पार्क: रानी लक्ष्मीबाई पार्क (यहां पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा है)। 

-गंगनहर पर बना पुल: स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेतु। 

-सिविल लाइंस स्थित रुड़की चौक: महाराणा प्रताप चौक (यहां पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा है)। 

आइआइटी में भी देशभक्तों के नाम पर भवन एवं लाइब्रेरी 

आइआइटी रुड़की में पुस्तकालय का नाम महात्मा गांधी सेंट्रल लाइब्रेरी किया गया है। यहां पर गांधीजी की प्रतिमा है। इसके अलावा विभिन्न हॉस्टलों के नाम जवाहर भवन, कस्तूरबा भवन, सरोजिनी भवन, आजाद भवन व रविंद्र भवन रखे गए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम व लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के अलावा एबीएन तिराहे का नाम पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है। यहां पर उनकी आदमकद प्रतिमा भी लगी है। 

यह भी पढ़ें: इस वृक्ष पर दी गई 152 स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी, अब होती है पूजा

यह भी पढ़ें: यहां लोग चीन सीमा पर जवानों संग लहराते थे तिरंगा, अब जिंदा हैं यादें

यह भी पढ़ें: सरहद की रक्षा के साथ बीएसएफ के जवान परिंदों की भी कर रहे हिफाजत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.