विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bobby Kataria के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया कुर्की का वारंट, सड़क पर शराब पीने का वीडियो हुआ था वायरल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 10:46 PM (IST)

देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए यूट्यूबर बाबी कटारिया की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही ...और पढ़ें

Youtuber Bobby Kataria: बाबी कटारिया के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया कुर्की का वारंट
Youtuber Bobby Kataria: बाबी कटारिया के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया कुर्की का वारंट

जागरण संवाददाता, देहरादून: Youtuber Bobby Kataria: देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए यूट्यूबर बाबी कटारिया की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।

वारंट चस्पा ने को पुलिस की टीम रवाना

सड़क पर ट्रैफिक रुकवा कर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित बाबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। वारंट उसके घर पर चस्पा करने के लिए कैंट कोतवाली से पुलिस की टीम रवाना हो गई है।

पुलिस टीमें दे रहीं हैं दबिश

यदि बॉबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

कोर्ट ने कुर्की के वारंट किया जारी

इंस्पेक्टर कैंट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बाबी कटारिया फरार चल रहा है। कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा, जिसके कारण शनिवार को कोर्ट ने उसके कुर्की के वारंट जारी कर दिए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बीते 10 अगस्त को बाबी कटारिया की एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Bobby Kataria: बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, फ्लाइट में धूम्रपान करने का वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आया

मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ।

पुलिस ने नोटिस भेजा, पर बयान देने नहीं आया

डीजीपी के निर्देश पर बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद दून पुलिस ने कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया और उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

अब और बढ़ेंगी सरेआम जाम छलकाने वाले Bobby Kataria की मुश्किलें, उत्तराखंड पुलिस जारी करेगी एक और नोटिस