विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले साले को कार में बैठाया... फिर गला दबाने लगा, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

देहरादून में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथियों को साले राज चौहान से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

HighLights

  1. यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और साथियों को देहरादून में गिरफ्तार किया गया

  2. आरोपितों ने अपने साले राज चौहान को कार में बैठाकर पीटा

  3. नेहरू कॉलोनी थाने में मारपीट और गला दबाने का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, देहरादून। आपसी विवाद में साले को बुलाकर उसकी पिटाई करने वाले यूट्यूबर व उसके साथी बाउंसरों को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के विरुद्ध नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में राज चौहान निवासी बंजारावाला ने बताया कि वह नेक्सा शोरूम में काम करते हैं। सोमवार को आरोपित अनुराग डोभाल व उसके साथ 08-10 उन्हें मिलने के लिए आए, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कुछ देर बाद मिलने की बात कही।

अनुराग डोभाल की पत्नी है चचेरी बहन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी चचेरी बहन रितिका अनुराग डोभाल की पत्नी है। डोभाल के कहने पर वह रात आठ बजे उनसे मिलने येलो हिल्स कैफे जोकि नेक्सा शोरूम के विपरीत है, वहां मिलने पहुंचे। जहां आरोपितों ने उन्हें कार में बैठाया गला दबाते हुए फोन छीनने का प्रयास किया। जब वह फोन नहीं छीन पाए तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- 'अगले जन्म में प्यार...', ICU में एडमिट अनुराग डोभाल, इंस्टा LIVE पर की थी सुसाइड की कोशिश, अब कैसी है हालत?

काफी देर तक उनका गला दबाकर रखा और कार के नीचे डालने का प्रयास किया। आरोपितों के पास चाकू व पिस्टल भी था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित अनुराग डोभाल, अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव व गुरु भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों पक्षों को बातचीत करने के लिए पुलिस चौकी बाइपास बुलाया गया, जहां आरोपित अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी एवं कुर्बान ने वहां भी हंगामा किया और राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस कर्मियों की ओर से काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपित अधिक उग्र हो गए। इस मामले में आरोपित अनुराग डोभाल निवासी मोना शेट्टी होम, खरड़, चंडीगढ़, अभिषेक निवासी घाट खेड़ा, रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, अभय चौधरी निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार और कुर्बान निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।