'अगले जन्म में प्यार...', ICU में एडमिट अनुराग डोभाल, इंस्टा LIVE पर की थी सुसाइड की कोशिश, अब कैसी है हालत?
अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका ...और पढ़ें
-1772941869357_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन मोटब्लॉगर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जिन्हें UK07 के नाम से भी जाना जाता है इन दिनों सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आए थे और तभी से इन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे थे। अनुराग ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए उनके पेरेंट्स जिम्मेदार होंगे। हाल ही में यूट्यूबर ने सुसाइड अटेप्ट की कोशिश की जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- 'भाई ने सच नहीं बताया...' अनुराग डोभाल के भाई ने उन्हें किया एक्सपोज, लगाया पत्नी को पीटने का आरोप
बेहद भावुक नजर आए अनुराग
इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम में अनुराग डोभाल बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। वो यह कहते दिख रहे हैं कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं। फिर वो यह भी कहते है कि अगले जन्म में प्यार दे देना बस। इसके बाद वो तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सुसाइड की कोशिश करते हैं। अनुराग ने जब इंस्टा लाइव किया था तब उन्हें 80 हजार से अधिक लोग देख रहे थे।

अनुराग 150 kmph की स्पीड पर गाड़ी चला रहे थे और इंस्टाग्राम लाइव थे जब उन्होंने अपनी गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। ये हादसा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ है। इस हादसे में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
इंस्टा पर लाइव कर दी जानकारी
दुर्घटना के बाद अनुराग को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बाद में उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। यूट्यूबर फिलहाल आईसीयू में हैं। मैनेजर ने उनके फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने को कहा। 8 मार्च, रविवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सभी के संपर्क में हैं।"
Look at the car of Anurag Dobhal, aka UK07 Rider. Imagine how dangerous and severe the accident was. Despite that, luckily, he sustained minor injuries and a fracture. https://t.co/W83Y68CXI6 pic.twitter.com/ptd1Wq8JvI
— Krishna Chaudhary (@KrishnaTOI) March 7, 2026
अनुराग देहरादून के रहने वाले मोटो ब्लॉगर हैं। उनके इंस्टा पर मिलियन में सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने पिछले साल रितिका से शादी की थी।
यह भी पढ़ें- 160 की स्पीड में SUV दौड़ाकर आत्महत्या की कोशिश, DME पर कई बार पलटी फॉर्च्यूनर; यूट्यूबर की हालत गंभीर
