160 की स्पीड में SUV दौड़ाकर आत्महत्या की कोशिश, DME पर कई बार पलटी फॉर्च्यूनर; यूट्यूबर की हालत गंभीर
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी फॉर्च्यूनर कार 160 किमी/घंटा की रफ्तार ...और पढ़ें
HighLights
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव पर किया आत्महत्या प्रयास।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी फॉर्च्यूनर।
कार पलटने के बाद मेरठ अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर का आत्महत्या प्रयास किया।
मसूरी थानाक्षेत्र में मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर अनुराग ने अपनी फार्च्यूनर कार की रफ्तार करीब 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ा दी। इसी बीच हवा हवाई रेस्तरां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और दिल्ली से मेरठ वाली लेन में पहुंच गई।
इसके बाद कार ने कई बार पलटी खाई। इसकी सूचना पर उन्हें तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंस्टाग्राम लाइव पर बताई थी परेशानी
जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी अनुराग का यूट्यूब चैनल "07 राइडर" है, जिसमें करीब 80 लाख सब्सक्राइबर हैं। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी मानसिक परेशानी के बारे में बताया।
लाइव के दौरान कहा कि वह लंबे समय से परेशान हैं और उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। उनके पास ऐसा कोई नंबर नहीं है, जिससे वह अपनी परेशानी साझा कर सकें।
लाइव के दौरान ही बढ़ा दी रफ्तार
लाइव के दौरान ही उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और उनकी कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनुराग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुराग को तुरंत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
