दुष्कर्म में असफल रहा तो छात्रा पर किया पत्थर से वार, गंभीर घायल; चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र का है मामला
चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में दिन दहाड़े दलित छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोप है कि दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
देहरादून, जेएनएन। पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में दिन दहाड़े दलित छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोप है कि दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने इस संबंध में राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव के बस स्टॉप पर दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश किया गया। छात्रा चौबट्टाखाल राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आई थी। छात्रा के पिता ने बताया महाविद्यालय चौबट्टाखाल से लौटते हुए गांव के समीप बने बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन खींचकर सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर ले गया। यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने उसे गायल कर दिया। इस दौरान छात्रा बुरी तरह घायल हो घई।
छात्रा के पिता ने बताया कि बस स्टैंड पर घायल अवस्था में पड़ी उनकी बेटी कुछ जान-पहचान वाले लोगों ने घायल हालत में देखा और जानकारी दून में रह रही उनकी बड़ी बेटी को दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि जान-पहचान के उन्हीं लोगों ने छात्रा को नौगांवखाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल होने की बात कहकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर स्वजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाए हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि स्वजनों की शिकायत मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो विज्ञापन शूट करने के मामले में पुलिस ने फोटोग्राफर को किया गिरफ्तार