विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर रहकर खुद को निखारने में जुटे हैं युवा कलाकार, जानिए क्या है उनका कहना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 08 May 2021 07:38 PM (IST)

उत्तराखंड के युवा कलाकार कोरोना के इस दौर में घर पर ही रहकर अभ्यास करते हुए खुद को निखारने में ...और पढ़ें

घरों पर रहकर खुद को निखारने में जुटे हैं युवा कलाकार, जानिए क्या है उनका कहना।
घरों पर रहकर खुद को निखारने में जुटे हैं युवा कलाकार, जानिए क्या है उनका कहना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के युवा कलाकार कोरोना संक्रमण के इस दौर में घर पर ही रहकर अभ्यास करते हुए खुद को निखारने में जुटे हैं। स्टूडियो बंद होने से ज्यादातर घर पर ही रोज नई-नई रचनाएं तैयार कर रहे हैं और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शेयर कर दर्शकों की प्रतिक्रिया जान रहे हैं। कुछ कलाकारों ने दैनिक जागरण से इन दिनों के अपने अनुभव को साझा किया।

साल 2019 में डांसिंग-शो सुपर डांसर में टॉप-6 तक का सफर तय करने वाले अक्षित भंडारी बताते हैं कि इन दिनों ऐसा लगता है, जैसा कुछ थम सा गया हो। कुछ नए ऑडिशन होने थे, इसके लिए उनकी तैयारी घर पर ही हो रही है। वे डांस की वीडियो बनाकर विशेषज्ञों को पहुंचाकर उनकी सलाह लेते हैं। युवा लोकगायिका अनीशा रांगड़ का कहना है कि

इस महामारी के खत्म होने के बाद स्टेज पर जाकर किसी तरह की कमी न हो, इसलिए घर पर जमकर प्रैक्टिस हो रही है। ऐसे में समय का पता भी नहीं चलता कि कब शाम हो गई। इस महामारी के दौर में किसी तरह का तनाव न हो इसलिए कुछ नए और पुराने गीतों की प्रैक्टिस के साथ ही नए गीत लिखने की कोशिश कर रही हूं। 

सिंगर शिकायना मुखिया का कहना है कि कोरोना वायरस के इस दौरा में खुद की तैयारी करने के साथ ही इंसानियत के रूप में सेवा करना भी जरूरी है। इनदिनों घरों के बाहर जरूरतमंदों को खाना खिलाने या मंदिरों के बाहर उन्हें खाने के पैकेट और पानी की बोतलें आदि बांटने का काम किया जा रहा है।

वहीं, युवा लोकगायक सौरव मैठाणी बताते हैं कि जब हम स्टेज पर जाते हैं तो दर्शकों को उत्साह हमारा भी उत्साह बढ़ाता है। स्टेज शो बंद हो चुके हैं, इसलिए यह कार्य इंटरनेट मीडिया कर रहा है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही नए और पुराने गीतों को एक बार फिर प्रसंशकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह भी बोर न हो।

यह भी पढ़ें- Corona Fighters: पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत बोलीं-पॉजिटिव रहकर घर पर दे सकते हैं कोरोना को मात

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें