Move to Jagran APP

World Environment Day: सीएम तीरथ रावत बोले, पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से जुटी है सरकार

World Environment Day उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार पूरी गंभीरता से जुटी है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड सदन दिल्ली के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपने के बाद यह बात कही।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:33 PM (IST)
सीएम तीरथ रावत बोले, पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से जुटी है सरकार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। World Environment Day उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार पूरी गंभीरता से जुटी है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड सदन दिल्ली के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करनी चाहिए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकीय तंत्र की बहाली है। इस दिशा में राज्य में भी काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। इनमें गांवों व उनके आसपास के क्षेत्र में स्थित तालाबों का एक वर्ष में पुनर्जीवीकरण, जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यों को मुख्यधारा में लाने को क्लाइमेट बजटिंग जैसे कार्य शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगमोहन सुंद्रियाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक डा एसडी सिंह, अपर स्थानिक आयुक्त इला गिरी, मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह देहरादून में जीएमएस रोड स्थित अपने आवास परिसर में जामुन का पौधा लगाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पर्यावरण दिवस पर यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिस्थितिकीय तंत्र को सुव्यवस्थित और दबावमुक्त रखने का सभी को संकल्प लेना होगा। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने स्वजन के साथ यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास परिसर में पौधारोपण किया।

यह भी पढ़ें- World Environment Day: दिनभर में 20 घंटे आक्सीजन देता है वट वृक्ष, जानिए इस पेड़ के बारे में

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.