पार्टी का जनाधार बढ़ाने को प्रयास करें कार्यकत्र्ता
विकासनगर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने शनिवार को कार्यकत्र्ताओं के साथ बसपा सुप्रीमों का जन्मदिन भी मनाया।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए युवा व नारी शक्ति को साथ लेकर चलने की अपील कार्यकत्र्ताओं से की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में सभी पदाधिकारियों को मेहनत व लगन से काम करना चाहिए। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने उनके दीर्घायू होने की प्रार्थना भी की।
ग्राम छोटूवाला स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों में बसपा का पहले से ही अच्छा जनाधार रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को क्षेत्र के युवाओं व नारी शक्ति का समर्थन हासिल करने के प्रयास करने चाहिए। प्रदेश प्रभारी मदनलाल ने कहा कि बसपा अध्यक्ष के जन्म दिवस को इस बार कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की लंबी आयु की प्रार्थना की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष एचएल कन्याल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद, देशराज, मंगतराम कटारिया, संजय खत्री, बलजीत सिंह, बृजेश कुमार, अंकुश यादव, सत्यपाल सिंह, पूनम भारती, पूर्णलाल भानु, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, अमर सिंह, बिदो देवी, मिथलेश आदि उपस्थित रहे।