Move to Jagran APP

कार्यकत्र्ताओं का लक्ष्य हो प्रदेश में फिर से बने सरकार: भगत

विकासनगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकत्र्ता का लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:22 PM (IST)
कार्यकत्र्ताओं का लक्ष्य हो प्रदेश में फिर से बने सरकार: भगत
कार्यकत्र्ताओं का लक्ष्य हो प्रदेश में फिर से बने सरकार: भगत

जागरण संवाददाता, विकासनगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकत्र्ता का लक्ष्य वर्ष 2022 में प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनाना होना चाहिए। नगर के टाउन हाल में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कहा कि जब परिवार बड़ा होता है तो मतभेद होते हैं, लेकिन परिवार को एक जुटता और शालीनता से चलाना मुखिया का दायित्व होता है। ऐसा ही दायित्व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री निभा रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे राम मंदिर मुद्दा हो या कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाने का कार्य इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना भाजपा सरकार की सबसे बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने राम मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय में ठीक से पैरवी नहीं की, जिससे फैसला आने में अधिक समय लगा। कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, विश्व में भारत को एक सशक्त पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। अगले दस वर्षों में भारत विश्व का सबसे सशक्त और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होगा। कहा कि वर्ष 2004 में वाजपेयी सरकार दुबारा सत्ता में आ जाती तो देश आज विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होता। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी प्रदेश विकास की ²ष्टि से आगे बढ़ रहा है। कम संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम कर रही है। चीन मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत चीन की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि साठ साल तक सत्ता में रहकर देश को गर्त में डालने का काम कुछ पार्टियों ने किया, जिसको बाहर निकालने का काम भाजपा की मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नाराजगी पार्टी के विधायक या किसी जनप्रतिनिधि से हो सकती है, लेकिन कार्यकत्र्ता उसे पार्टी के बीच ही रखे।

विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि अब पार्टी व सरकार चुनाव मोड में है। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकत्र्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, देश समाज की स्थिति, राजनीति के स्वरूप आदि की जानकारी होगी तो कार्यकत्र्ता बेहतर तरीके से अपनी बात प्रस्तुत कर सकेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें छोटा हो या बड़ा सबको बराबर सम्मान मिलता है। कई उदाहरण है कि छोटे कार्यकत्र्ता बड़े पदों पर पहुंचे, इसलिए अनुशासित तरीके से पार्टी के लिए पूरी लग्न से कार्य करें।

कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, ले. कर्नल कादिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, महिला मोर्चा अध्यक्ष रचिता ठाकुर, सभासद राजकुमार रोहिला, गुरप्रीत हैप्पी, शुभम गर्ग, अमित डबराल, पंकज शर्मा, सुमन कासव, पूर्व प्रमुख कमला चौहान, कृष्णा तोमर, अनुज गुलेरिया, अमर सिंह चौहान, संतोष रावत, छेदी राम भारती, जयंती पटवाल, विनोद कश्यप, अंकित बंसल, मनोज कुमार, धीरेंद्र पटवाल, हरीश कंडवाल, गंभीर तोमर, अर्जुन मित्तल, प्रेमचंद जैन, डॉ. वीरेंद्र चौहान, मोहित शर्मा, संजय भंभोरिया, विपुल मैंदोला आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भगत ने दिनकर विहार में भाजयुमो नेता चिराग गुलेरिया के ड्रीमलैंड एथलेटिक्स जिम में नए क्रासफिट इवोल्यूशन का शुभारंभ किया।

---------------------

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विकासनगर: पालिका के टाउन हाल में भाजपा के कार्यकत्र्ता बैठक में हरबर्टपुर मंडल के पदाधिकारियों की कम संख्या पर जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह बैठक नगर, ग्रामीण व हरबर्टपुर मंडल के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं की थी, ऐसे में मंडल के पदाधिकारियों की संख्या कम रहना अच्छा नहीं है, हालांकि जिलाध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि वैसे हरबर्टपुर मंडल के कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का हरबर्टपुर में स्वागत कर लिया है, लेकिन बैठक में भी उनकी उपस्थिति होनेी चाहिए।

---------------

कार्यकत्र्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

विकासनगर: भाजपा मंडल कार्यकत्र्ताओं ने हरबर्टपुर में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान कार्यकत्र्ता काफी उत्साहित भी दिखे। स्वागत करने वालों में नगरपालिका परिषद हरबर्टपुर सभासद विपुल अग्रवाल, प्रवीण राठी, प्रदीप शर्मा, राजकुमारी, अशोक, विकास तोमर, संदीप शर्मा, मातबर सिंह, राहुल शर्मा, अमर सिंह आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.