Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचीं 30 महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता गिरफ्तार, रिहा

Uttarakhand Politics देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजापुर गेस्ट हाउस में ठहरी थीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचीं 30 महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस गिरफ्तार किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM (IST)
Uttarakhand Politics: केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचीं 30 महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता गिरफ्तार, रिहा
प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध किया और काले झंडे दिखाने की कोशिश की।

जागरण संवाददाता, देहरादून :  Uttarakhand Politics प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर केंद्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध किया और काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला कांग्रेस की करीब 30 कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

करीब दो घंटे बाद उन्हें रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पिछले दिनों लोकसभा में दुर्व्यहार किया।

स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं देहरादून

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून आई थीं। यहां वह कुछ देर के लिए बीजापुर गेस्ट हाउस ठहरी थीं। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता पुलिस को चकमा देकर बीजापुर गेस्ट हाउस के समीप पहुंच गईं।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ता काले झंडे लेकर वहां केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करने लगीं। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आशा मनोरमा डोबरियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण में मंत्री हैं, लेकिन उनका ससंद के बाहर आचरण निंदनीय रहा है।

महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से संसद के अंदर दुर्व्यहार एक केंद्रीय मंत्री व सांसद की गरिमा के विरुद्ध है। उन्होंने स्मृति ईरानी से सोनिया गांधी व देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर भारी संख्या पुलिस बल ने महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाया और रिजर्व पुलिस लाइन ले गए।

गिरफ्तारी देने वालों में नजमा खान, गरिमा दसौनी, रेखा डिंगरा, सुशीला शर्मा बेलवाल, सावित्री थापा, शशिबाला कनौजिया, अनुराधा तिवारी, सुनीता धारिया, राम प्यारी, मंजू, शुभम चौहान, वासू शर्मा, हरजोत सिंह आदि शामिल रहीं।

Uttarakhand News: कांग्रेस ने उड़ाया मजाक तो नरेन्द्र मोदी ने कहा-स्मृति मेरी बहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.