विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा से महिला का पीछा करते ऋषिकेश आया पड़ोसी, होटल में अकेला देख कर किया दुष्‍कर्म, पढ़ें खबर..

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2016 10:22 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 05 Mar 2016 04:01 PM (GMT+05:30)

हरियाणा से ऋषिकेश पति के साथ घुमने आई एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। महिला का पड़ोसी हरियाणा से उसका पीछा करते हुए यहां आया। होटल में अकेला पाकर पड़ोसी ने महिला से दुष्‍कर्म किया। आइये जानते हैं पूरा मामला।

News Article Hero Image

ऋषिकेश (देहरादून)। हरियाणा से ऋषिकेश पति के साथ घुमने आई एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। महिला का पड़ोसी हरियाणा से उसका पीछा करते हुए यहां आया। होटल में अकेला पाकर पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म किया। आइये जानते हैं पूरा मामला।
जगादरी हरियाणा निवासी एक दंपती ऋषिकेश घुमने आए थे। वह तपोवन के एक होटल में ठहरे थे। दंपती के पड़ोस में रहने वाला शुभम नामक युवक उनका पीछा करते हुए यहां होटल तक आ पहुंचा। महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुभम उससे फोन पर बातचीत करता था।

बीते रोज भी शुभम का फोन आया। उसने भी ऋषिकेश में ही होने की बात कही। जान-पहचान का होने के कारण महिला ने शुभम को होटल की जानकारी दे दी। इसके कुछ देर बाद शुभम होटल पहुंच गया। आरोप है कि शुभम ने होटल के कमरे में पहुंच कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला।

इस दौरान महिला का पति नीलकंठ गया हुआ था। पति के होटल में लौटने पर उसने आपबीती सुनायी। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।
पढ़ें:-विधवा बोली, साहब देवर से करा दो मेरी शादी, दो साल से कर रहा दुष्कर्म..., पढ़ें खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।