प्रेमी संग मिलकर महिला ने सुपारी देकर कराई पति और ससुर की हत्या
विवाहेत्तर संबंधों के चलते एक महिला ने प्रेमी के जरिये पति और ससुर की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: विवाहेत्तर संबंधों के चलते देहरादून में एक महिला ने प्रेमी के जरिये सुपारी देकर पति और ससुर की घर पर ही नृशंस तरीके से हत्या करा दी। इसके बाद दोनों शव प्रेमी और उसके साथियों की मदद से हाईवे पर अपनी ही कार में रखवा दिए। चंद घंटे के अंतराल में पुलिस ने घटना का खुलासा कर विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य फरार हैं। बताया गया कि वारदात के लिए विवाहिता ने ढाई लाख की सुपारी दी थी, एडवांस के तौर पर उसने 50 हजार रुपये दिए थे।
गत रात दो बजे पुलिस को हरिद्वार हाइवे पर एक लावारिस सेंट्रो कार में चादर और कंबल में लिपटे दो शव मिले। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि कार में मिले कागजात से पता चला कि वाहन रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन की दीपिका पत्नी राजेश राणा के नाम पंजीकृत है।
यह भी पढ़ें: युवक की हत्या में चार गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
पुलिस ने रायपुर थाने से संपर्क साधा तो पता चला शनिवार रात नौ बजे दीपिका थाने आई थी। उसने बताया था कि सुबह घर से बुलंदशहर के लिए निकले उसके पति राजेश राणा व ससुर प्रेम सिंह राणा अब तक वापस नहीं लौटे हैं और उनके मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन उठ नहीं रहा है।
तपोवन में दुकान चलाने राजेश और आर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड प्रेम सिंह के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो दोनों की आखिरी लोकेशन मियांवाला में मिली। इससे पुलिस को दीपिका के बयान पर शक हुआ। पुलिस के सवालों के आगे उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक पाया।
यह भी पढ़ें: चाची का जिस भतीजे से था प्रेम प्रसंग, उसी ने कर दी हत्या
विवाहिता ने बताया कि योगेश अरोड़ा निवासी खेड़ा कॉलोनी करनाल हरियाणा हाल निवासी तपोवन के साथ उसके संबंधों की जानकारी पति को हो गई थी। इसे लेकर घर में आए दिन क्लेश होता रहता था। इससे तंग आकर उसने पति व ससुर को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
यह भी पढ़े: मां ने गला दबाकर बेटी की हत्या की, बहन और भाई भी थे शामिल
देहरादून में रेस्टोरेंट चलाने वाले योगेश के जरिये उसने दो लोगों को सुपारी दी। तय योजना के तहत शुक्रवार रात 12 बजे योगेश उसके घर आया। इसके बाद उन्होंने राजेश और प्रेम सिंह का उन्हीं के बेडरूम में पहले गला घोंटा और फिर चाकू से कत्ल कर दिया।
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि योगेश ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी कोशिश की थी, लेकिन शीशा बंद होने कारण आग बुझ गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।