विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के टूरिस्ट स्पॉट पर हादसा, फोटो खिंचवाते समय नदी में बही युवती; मौत

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:30 PM (IST)

सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती नदी के तेज बहाव में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से युवती को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक पैर फिसलने नदी में गिरी

पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी में एक युवती बह गई है। बताया गया कि युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि महिला नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। पुलिस टीम, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की और महिला को नदी से बाहर निकाल लिया।

गंभीर हालत को देखते हुए युवती को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान नेहा आर्य उम्र 28 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अलकनंदा और मंदाकिनी नदी चेतावनी के करीब, Badrinath Highway बंद

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-चंपावत व बागेश्वर सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी