Move to Jagran APP

महिला ने पति पर लगाया भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने और सास पर इसमें सहयोग देने का आरोप लगाया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 10:56 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 10:56 AM (IST)
महिला ने पति पर लगाया भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने और सास पर इसमें सहयोग देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर आराघर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर ओरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

आराघर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश असवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने इस संबंध में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि बीते 15 अप्रैल को उसके पति ने अपनी भतीजी के साथ रसोई में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी सास ने रसोई का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ ने नाबालिग ने भी आरोपित द्वारा गलत हरकत करने की बात कही है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।

वसंत विहार में राशन लेते समय हुई तकरार

वसंत विहार थाने के बाहर राशन लेने पहुंची महिलाओं और पुलिस के बीच तकरार हो गई। महिलाओं ने पुलिस पर दुर्व्‍यवहार करने और पुलिस ने महिलाओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि शनिवार को कुछ महिलाएं थाने में राशन लेने पहुंची। जब पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से कहा कि वे राशन लेने के लिए पुरुष को भेजे तो इस पर महिलाएं भड़क गई। महिलाओं को समझाया गया कि व्यवस्था के तहत थाने में राशन केवल पुरुषों को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप

इस पर महिलाएं अभद्रता करने लगी। दूसरी ओर महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि राशन देने को लेकर पुलिस ने उनके साथ र्दुव्‍यवहार करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत करा दिया। राशन देने के बाद महिलाओं को भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में जमीनी विवाद को लेकर बवाल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Haridwar News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.