विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whether Update: देहरादून के छह जिलों में आज भी भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 13 Aug 2023 06:58 AM (IST)

उत्तराखंड में मानसून की भारी वर्षा से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले ...और पढ़ें

छह जिलों में आज भी भारी वर्षा संभव है। (filed photo)
छह जिलों में आज भी भारी वर्षा संभव है। (filed photo)

देहरादून,जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में मानसून की भारी वर्षा से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले दो दिन कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार और सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों में भारी वर्षा व कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है।

इसे देखते हुए इन जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में कही-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है। उधर, शुक्रवार मध्यरात्रि से तड़के तक गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा हुई। 

इस दौरान टिहरी के नरेंद्रनगर में पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर, पिथौरागढ़ के धारचुला में 142 मिलीमीटर, मुनस्यारी में 102 मिलीमीटर, रुद्रप्रयाग के उखीमठ में 92.2 मलीमीटर वर्ष रिकार्ड की गई। शनिवार को देहरादून के कुछ क्षेत्र जाखन, सहस्रधारा, एफआरआइ, बिधौली, कंडोली, मालदेवता मसूरी आदि क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई। हालांकि शहर के अन्य हिस्सों में देर रात तक वर्षा का दौर जारी रहा।

इससे कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 27.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।