Move to Jagran APP

पूर्वोत्तर के छात्रों का एबीवीपी ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

युवाओं को विभिन्न राज्यों का भ्रमण करवा कर देश की संस्कृति व विरासत को समझने के उद्देश्य से आयोजित गौरव भारत यात्रा का दून में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:49 PM (IST)
पूर्वोत्तर के छात्रों का एबीवीपी ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
पूर्वोत्तर के छात्रों का एबीवीपी ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

जागरण संवाददाता, देहरादून: युवाओं को विभिन्न राज्यों का भ्रमण करवाकर देश की संस्कृति व विरासत को समझने का अवसर देने के लिए आयोजित भारत गौरव यात्रा का दून में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

loksabha election banner

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भ्रमण पर आए पूर्वोत्तर के छात्रों के साथ मिलकर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली। छात्रों का डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में भव्य स्वागत हुआ। वहीं, शाम के सत्र में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक दिखाई। शोभायात्रा सर्वे चौक से होते हुए, करनपुर बाजार, डीएवी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में समाप्त हुई। छात्रों ने डीएवी कॉलेज में स्वागत से पहले शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने कहा कि भारत गौरव यात्रा का राष्ट्र निर्माण में बड़ा महत्व है। यात्रा से हर राज्य के छात्रों को दूसरे राज्य की संस्कृति -सभ्यता को जानने का अवसर मिल रहा है। कहा कि दून निवासी शकेंद्र रावत पिछले चार सालों से पूर्वोत्तर राज्यों में एबीवीपी की नींव मजबूत करने में लगे हैं। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि भ्रमण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मंच संचालन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी ने किया।

डीबीएस पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एके बियानी ने कहा कि इस यात्रा से पूर्वोत्तर के छात्रों को प्रदेश की सभ्यता और यहा की शिक्षण शैली को समझने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर एबीवीपी प्रात संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष मनबीर सिंह नेगी, संकेत नौटियाल, राहुल कुमार लारा, एबीवीपी प्रात सह मंत्री प्रदीप जोशी, क्षेत्रीय संगठिन मंत्री मनोज निखरा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.