विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: उत्‍तराखंड में गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल, पारे ने छुड़ाए पसीने; आज ऐसा रहेगा मौसम

By Vijay joshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 20 May 2023 07:27 AM (IST)

Weather Update Today प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। वर्षा न ...और पढ़ें

Weather Update Today: ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
Weather Update Today: ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Weather Update Today: प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में उमस बढ़ गई है। जिससे भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा होने की आंशका है। निचले इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दून समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से लेकर आंशिक बादलों के छाये रहने के आसार हैं।

वर्षा न होने के कारण उमस बढ़ गई

दून में शुक्रवार सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादलों ने डेरा डाला, लेकिन वर्षा न होने के कारण उमस बढ़ गई। इसके अलावा दिनभर गर्म हवा के थपेड़े भी बेहाल करते रहे।

बीते गुरुवार तड़के हुई झमाझम वर्षा के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को फिर गर्मी पसीने छुड़ाने लगी। पहाड़ों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। निचले इलाकों में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। दून में आमतौर पर धूप खिलने से लेकर आंशिक बाद छाने की संभावना है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.9, 19.8
  • ऊधमसिंह नगर, 36, 19.5
  • मुक्तेश्वर, 23.2, 11.9
  • नई टिहरी, 25.4, 13.6