विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: नवंबर के महीने में उत्तराखंड में तापमान में इजाफा, तपिश बरकरार

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 08:04 AM (IST)

उत्तराखंड में नवंबर महीने में भी मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तपिश बरकरार है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में तपिश बनी हुई है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

सुबह से ही तेज धूप

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। तड़के कहीं-कहीं हल्के कोहरे का असर रहा। वहीं, मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में रात को पाला गिरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। दून में दिनभर धूप खिलने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई।

इसके साथ ही दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेशभर में शुष्क रह सकता है मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक बना रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।