विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: आज हरिद्वार, उधमसिंह नगर और रुड़की में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कल बारिश और बर्फबारी के आसार

Published: Tue, 14 Jan 2025 09:43 AM (IST)

Weather Update उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। कल बारिश होने की संभावना है।
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। कल बारिश होने की संभावना है।

HighLights

  1. मौसम रहेगा शुष्क, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी
  2. 15 से 19 जनवरी तक प्रदेशभर में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेशभर में मंगलवार को वर्षा से राहत रहेगी और चटख धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 15 जनवरी शाम से एक बार फिर करवट बदलने से वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

सोमवार को प्रदेशभर में चटख धूप खिली रही जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली हाेने से तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सुबह से ही दून में धूप खिली रही। दिनभर मौसम साफ रहने से आमजन ने कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की। 24 घंटे के भीतर ही दून के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को यह बढ़कर 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सड़क से बर्फ साफ करती जेसीबी।

ये रहा शहरों का तापमान

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 11.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान शून्य रिकार्ड किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 15 जनवरी से एक बार फिर उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा ओर ढ़ाई से तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। 20 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दिन भर खिली रही धूप, ठंड से मिली राहत

अल्मोड़ा में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। मौसम साफ होने से बाजार में भी रौनक रही। इससे व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रविवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में हुई वर्षा से ठंड बढ़ गई थी। सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रहने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।

ये भी पढ़ेंः गोल्ड डायमंड होटल के रूम में रंगरेलियां मनाते मिले युवक-युवतियां, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने लड़कों को भेजा जेल

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के 35 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में फिर बारिश...

मौसम साफ रहने से जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बाजार पहुंचे। इससे दिन भर बाजार में चहल- पहल रही। इधर वर्षा व हिमपात के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य बढ़ चला है। किसान लहसुन, मेथी, धनिया व मसूर आदि की निराई- गुड़ाई में व्यस्त रहे। इधर वर्षा व हिमपात से वनों में नमी आ जाने से फिलहाल वन विभाग को भी राहत मिली है। वर्षा नहीं होने से पूर्व जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं शुरू हो चली थी। मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा के अनुसार वर्षा के बाद अब रबी फसलों की बढ़वार तेजी से होगी। इससे फसल बेहतर हो सकेगा।