Move to Jagran APP

दून समेत मैदानों में घने कोहरे की चेतावनी

कड़ाके की ठंड के साथ ही उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। सुबह और शाम मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:29 PM (IST)
दून समेत मैदानों में घने कोहरे की चेतावनी

जागरण संवाददाता, देहरादून: कड़ाके की ठंड के साथ ही उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की परीक्षा ले सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भोर के समय दून, हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर आदि मैदानी क्षेत्रों में हल्के से घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदान तक दिनभर धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 व 10 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन के समय सामान्यत: मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में धूप खिलने पर कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम को यहां तापमान शून्य के आसपास रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। निचले क्षेत्रों में भी ठंड से आम जन-जीवन प्रभावित है।

उधर, दून में सुबह के समय हल्के बादल छाये रहे, लेकिन 11 बजे बाद तेज धूप खिलने से लोगों ने धूप का आनंद लिया। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा परेशानी का सबब बन सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.