Move to Jagran APP

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के आसार

उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे अधिकतम पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 09:58 AM (IST)
Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के आसार
मसूरी में मौसम साफ है। यहां आज सुबह छह बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand weather Update उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे अधिकतम पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। अब सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। जबकि, सुबह के वक्त मैदानों में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, चमोली में बदरीनाथ हाईवे सुचारु है और यात्रा जारी है।

loksabha election banner

उत्‍तरकाशी में दस दिन बाद यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू

वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार होने के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। गुरुवार को 150 यात्री यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बुधवार को मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया था।

धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से  डेढ़ किलोमीटर दूर ऋषिगंगा नदी के किनारे भूस्खलन जोन सक्रिय है। पिछले माह 12 सितंबर को जबरदस्त भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। तब प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए यात्रा पर रोक लगाई थी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यात्रा बहाल की गई। इसके बाद चार अक्टूबर को एक बार फिर पहाड़ से मलबा गिरना शुरू हो गया। इससे वैल्पिक मार्ग को भी नुकसान पहुंचा। छह अक्टूबर को प्रशासन ने एक बार फिर यात्रा पर रोक लगा दी थी। जिलाधिकारी के अनुसार बुधवार को मार्ग तैयार होने के बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मार्ग का निरीक्षण किया।  बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर ङ्क्षसह चौहान की रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार से यात्रा संचालन के आदेश जारी कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, मैदानी जिलों में दिन में गर्मी बरकरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.