विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चकराता में बदला मौसम का मिजाज, सुहावने माहौल में पर्यटकों का आना हुआ शुरू

Published: Sat, 07 Mar 2026 05:39 PM (IST)

चकराता और जौनसार बावर में मार्च की शुरुआत से मौसम सुहावना हो गया है। दिन में धूप और हल्की गर्मी से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

चकराता से शनिवार शाम को कुछ इस तरह नजर आया सूर्यास्त का नजारा।

चकराता से शनिवार शाम को कुछ इस तरह नजर आया सूर्यास्त का नजारा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। पर्वतीय क्षेत्र चकराता सहित पूरे जौनसार बावर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

मार्च के पहले सप्ताह में ही क्षेत्र में गर्माहट का अहसास होने लगा है। दिन के समय तेज धूप और हल्की तपिश ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत दी है।

गर्मी में भी चकराता का सुहावना

चकराता क्षेत्र में गर्मी में भी मौसम सुहावना रहता है। सर्दी के मौसम की तरह इस मौसम में भी विभिन्न राज्यों के पर्यटक यहां घूमने आते हैं। सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों के चकराता आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

tourists come in Chakrata

धूप खिली, सुबह-शाम हल्की ठंड

फरवरी तक मौसम काफी ठंडा था, लेकिन हाल के दिनों में मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिल रही है। बाजारों और गांवों में लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई है।

Chakrata Market

फरवरी अंत से मौसम में बदलाव

स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान, अमित जोशी, कमल रावत और दिनेश चांदना का कहना है कि फरवरी के अंत से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम बदला, चकराता में बढ़े पर्यटक

पहले जहां सुबह-शाम कड़ाके की ठंड थी, वहीं अब दिन का मौसम सुहावना हो गया है। इस बदलाव का असर बाजारों और जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है, जिससे चकराता में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  Uttarakhand Weather Today: बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- देहरादून के चकराता में सूरज ढलते ही आसमान में फैली सुनहरी रोशनी, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध