विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में अंधड़ के साथ बारिश शुरू, अगले 36 घंटे तक चेतावनी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 02 May 2018 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 09:54 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। कर्इ जिलों में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गर्इ है।

उत्तराखंड में अंधड़ के साथ बारिश शुरू, अगले 36 घंटे तक चेतावनी
उत्तराखंड में अंधड़ के साथ बारिश शुरू, अगले 36 घंटे तक चेतावनी

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुर्इ है। राज्य के कर्इ जिलों में अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गर्इ है। राजधानी देहरादून में भी तेज आंधी केे साथ बारिश शुरू हो गर्इ है। 

राज्य में मौसम का बदला हुआ मिजाज अगले 36 घंटों में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 36 घंटों में उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश के साथ ही 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दोपहर बाद किसी भी समय आंधी के और तेज ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाये हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, आंधी व ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उधर, चारधाम में गंगोत्री एवं यमनोत्री में मंगलवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दिनभर बादलों के बीच सूर्यदेव की आंखमिचौनी जारी रही। 

यह भी पढ़ें: भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे रहा बंद, उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पारा गिरा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश; कहीं बर्फबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।