विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: बर्फबारी से सफेद हुआ उत्तराखंड, कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट हुआ जारी; आज ऐसा रहेगा मौसम

Published: Wed, 07 Feb 2024 07:53 AM (IST)

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी ...और पढ़ें

बर्फबारी से सफेद हुआ उत्तराखंड, कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट हुआ जारी
बर्फबारी से सफेद हुआ उत्तराखंड, कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट हुआ जारी

HighLights

  1. उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड
  2. लगातार हो रही बर्फबारी से सफेद हुए पहाड़ों की चोटियां

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। वहीं, बर्फबारी होने से अब पर्यटक भी यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

दून में तीन दिन बाद मौसम शुष्क हुआ और वर्षा का दौर थम गया। हालांकि, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। जबकि सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं।

बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगे सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार आज दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं।

कड़ाके की ठंड पड़ने के हैं आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं के बीच सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

केदारनाथ से लेकर औली तक बर्फबारी

प्रदेश में बर्फबारी कम होने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन फरवरी में मौसम ने करवट बदली और पिछले कई दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और उत्तरकाशी से लेकर औली तक लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर के बीच कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। बर्फबारी खुशी के साथ-साथ मुसीबत भी लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Auli: औली में लगातार हो रही है बर्फबारी, दो फीट से अधिक जमीं बर्फ; नेशनल गेम्स आयोजन की होने लगी तैयारी