यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोपेश्वर :नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव के तहत सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव के तहत सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में 34.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में रिक्त अध्यक्ष पद पर रविवार को सुबह आठ से मतदान शुरु हुआ। अपराह्न पांच बजे तक मतदान चला। मतदान के पहले दो घंटे में 10 बजे तक 9.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां दोपहर 12 बजे तक 20.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर से सभी 18 पोलिंग पार्टियों को जरूरी चुनाव सामग्री के साथ उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी सहित सुरक्षा कार्मिक शामिल है।
मतदान पार्टियां रात्रि विश्राम अपने मतदेय स्थल पर ही करेंगी। मतदाता बैलेट पेपर से हुआ। नगर पालिका गोपेश्वर में कुल 11 वार्ड हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए इन सभी 11 वार्डों में 18 मतदेय स्थल बनाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी पुष्पा पासवान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती और निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल चुनाव मैदान में हैं, जबकि चौथे प्रत्याशी के रूप में नोटा भी रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जुमे की नमाज के बाद कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई, लेकिन राज्य में भी अलर्ट जारी
गोपेश्वर नगर पालिका में कुल 12903 मतदाता ने अध्यक्ष का चुनाव किया। जिसमें 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान हरे रंग के बैलेट पेपर पर होगा। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कर सील किया। अगामी 14 जून को मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
