Move to Jagran APP

पहले पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे, छह लोग गिरफ्तार Dehradun News

राजपुर क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप पर पहले पानी भरने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे।

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2020 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:46 PM (IST)
पहले पानी भरने को लेकर चले लाठी-डंडे, छह लोग गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दून के राजपुर क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप पर पहले पानी भरने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। राजपुर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने तक कई लोग चोटिल हो चुके थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

एसओ अशोक राठौड़ के अनुसार, वीर गबर सिंह बस्ती कैनाल रोड में रहने वाले नूर अली और सुरेश थापा पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। उनके घर के पास एक सरकारी नल है, जहां से बस्ती के सभी लोग पानी ले जाते हैं। शुक्रवार को सुरेश नल पर पानी भरने गया था। तभी नूर अली भी वहां पहुंच गया और पहले पानी भरने देने की बात कहने लगा। सुरेश ने इन्कार किया तो नूर अली विवाद करने लगा। दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। 

कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों के कई लोग जमा हो गए। जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने क्रॉस एफआइआर दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद में साले को गोली मारी, आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार

एसओ ने बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में पानी को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है। इस मामले में नूर अली पक्ष के समीर अली, सोनू खान व मोहम्मद शाहिद और दूसरे पक्ष के विवेक थापा, सुरेश थापा, करन जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.