Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे विक्रम चालक, लोगों ने की डीएम से शिकायत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:41 AM (IST)

    विक्रम चालकों की ओर से महिला यात्रियों से छेड़छाड़ की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। आरोप है कि चालक महिला सवारियों से बदसलूकी करते हैं व किराया भी दोगुना कर देते हैं।

    महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे विक्रम चालक, लोगों ने की डीएम से शिकायत

    देहरादून, जेएनएन। विक्रम चालकों की ओर से महिला यात्रियों से छेड़छाड़ की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। आरोप है कि शिमला बाइपास-बड़ोवाला मार्ग पर शाम ढलने के बाद विक्रम चालक महिला सवारियों से बदसलूकी करते हैं व किराया भी दोगुना कर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला बाइपास क्षेत्र के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और विक्रम चालकों की शिकायत दी। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विनय रावत ने बताया कि बड़ोवाला केंद्र के रूट नंबर-11 पर चलने वाले विक्रम बड़ोवाला के बजाए माजरा से नयागांव की ओर संचालित होते हैं। 

    आरोप है कि इनके चालक जानबूझकर महिला यात्रियों को अपने बगल में आगे बैठाते हैं। अगर पुरुष आगे बैठना चाहें तो उन्हें मना कर देते हैं। इसके अलावा शाम छह बजे के बाद उक्त चालक दोगुना किराया वसूलते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी चालकों पर कार्रवाई करने व व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस दौरान चंद्रशेखर जोशी, बिजेंद्र रावत और प्रवीण क्षेत्री समेत भुवन पाटनी, गोपाल भट्ट, महेश जोशी आदि मौजूद थे। 

    लचर है सार्वजनिक परिवहन सेवा

    शहर की वर्तमान तस्वीर देखें तो अंदाजा लग जाता है कि यहां कभी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। विक्रमों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठ रहीं तो सिटी बसों में दरवाजों पर लटकती हुई सवारियां नजर आती हैं। कायदे-कानून का इन्हें कोई खौफ नहीं। 

    ऑटो की बात करें तो मीटर सिस्टम के बावजूद यहां ऑटो में न मीटर लगे हैं, न चालक प्रति किलोमीटर तय किराये पर ही चलते हैं। प्रीपेड ऑटो सुविधा आइएसबीटी और रेलवे स्टेशन से शुरु जरूर की गई थी, लेकिन उसी तेजी से यह धड़ाम हो गई। 

    विक्रमों के झुंड से पब्लिक त्रस्त

    -सड़कों पर झुंड बनाकर चलना है विक्रमों का शगल।

    -ठेका परमिट होने के बावजूद धड़ल्ले से स्टेज कैरिज में दौड़ रहे।

    -तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम व प्रेशर हॉर्न बजाते हुए निकलते हैं।

    -छह सवारियों के परमिट पर विक्रम में बैठती हैं नौ सवारियां।

    -ओवरलोड होने के बावजूद सड़कों पर बेकाबू गति से दौड़ते हैं विक्रम।

    -ऑटो चालक वसूलते हैं मनमाना किराया।

    -आइएसबीटी व रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड सिस्टम का नहीं करते पालन।

    -अकेली महिला सवारी के साथ चालक द्वारा कई बार आए छेड़छाड़ के मामले। 

    नाबालिग से छेड़छाड़ का  आरोपित गिरफ्तार

    छात्रा को घुमाने के बहाने सहस्रधारा ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोपित को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

    थाना प्रभारी राजपुर नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि विशाल पुत्र राकेश निवासी वाणी विहार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने सहस्रधारा ले गया। 

    इसके बाद वह वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह से उनकी पुत्री वहां से लौटी और उसने यह बात उसे बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपित के खिलाफ पोक्सो के साथ ही छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। 

    इसके बाद आरोपित विशाल को गुरुवार को आनंद भवन वेडिंग प्वाइंट ईसी रोड से मय बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और यहां वह वेल्डिंग का काम करता है।

    यह भी पढ़ें: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पति पर लगाया दुष्कर्म और एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    यह भी पढ़ें: सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची से श्रमिक ने किया दुष्‍कर्म