यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर लिया टनल हादसे का अपडेट, बोले- 'सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी में सिल्क्यारा ...और पढ़ें

एजेंसी, उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का अपडेट लिया।
पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार की ओर से सभी जरूरी उपकरण और संसाधन लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही केंद्र और राज्य की एजेंसियों के समन्वय से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। फंसे हुए मजदूरों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।
सोमवार सुबह पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बचाव अभियान में शामिल सभी संबंधित विभागों (आरवीएनएल, नवयुग, ओएनजीसी, राज्य पीडब्ल्यूडी, बीआरओ और टीएचडीसी) से अपील की और उनसे मजदूरों को बचाने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का शाम तक की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का के लिए कहा।
बता दें सीमा सड़क संगठन ने रविवार की देर रात को सड़क का निर्माण रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान सुरंग में कंपन होने के बात सामने आई है। अभी सड़क का करीब 100 मीटर निर्माण होना शेष है।
जबकि सुरंग के अदंर मजदूरों तक 125 एमएम का पाइप डालने का कार्य चल रहा। देर रात को यह पाइप 57 मीटर तक डाला गया। लेकिन, पाइप का एलाइमेंट गलत दिशा में गया। पाइप का एलाइमेंट सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
Uttarkashi (Uttarakhand) Tunnel rescue | Prime Minister Narendra Modi had a telephonic conversation with Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami. PM took information about the ongoing relief and rescue operations of the workers trapped in the Silkyara tunnel in Uttarkashi. PM Modi…
— ANI (@ANI) November 20, 2023
