विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती, सुरंग में फंसे मजदूरों के सलामती की प्रार्थना

By Harish chandra tiwariEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 19 Nov 2023 03:01 PM (IST)

Uttarakhand Tunnel Rescue Update शनिवार को त्रिवेणी घाट की संध्याकालीन गंगा आरती में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशल ...और पढ़ें

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Uttarakhand Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने के लिए मां गंगा की आरती कर प्रार्थना की। शनिवार को त्रिवेणी घाट की संध्याकालीन गंगा आरती में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशल बाहर निकलने को लेकर वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा की आरती की।

उन्होंने कहा कि सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीएमओ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयास में जुटी है। कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए देश और दुनिया में ईजाद की गई आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। उम्मीद हैं कि जल्द इसमें सफलता मिल जायेगी।

अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे हैं। बताया कि सीएम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गये हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है। कहा कि सरकार की प्राथमिकता में श्रमिकों को सुरक्षित और समय पर बाहर निकालना है। कहा कि मुसीबत में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है।

इस दौरान रहे उपस्थित

इस दौरान पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जिला कार्यालय प्रभारी देव दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, शंभू पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर, अभिनव पाल, संजीव सिलस्वाल, सुरेंद्र कक्कड़, सचिन अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Tunnel Rescue: 26 घंटे के ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुआ रेस्क्यू, पांच मोर्चों से अभियान जारी

यह भी पढ़ें - Uttarkashi Tunnel Collapse: PMO के पूर्व सलाहकार बोले- सुरंग में 40 नहीं 41 मजदूर फंसे, बचाने की कोशिशें जारी