विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार, यलो अलर्ट जारी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 02 May 2021 08:03 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चारधाम समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम ...और पढ़ें

पहाड़ों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार।
पहाड़ों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के आसार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चारधाम समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि चमोली सहित कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि भी हुई। इससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। साथ ही पहाड़ों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को उत्तराखंड में सुबह से ही बादलों के साथ धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बार पहाड़ी इलाकों में काले बादल घिर आए और कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। चमोली जिले में सुबह से मौसम साफ था, दोपहर बाद तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा। जिले के सभी इलाकों में सुबह से चटख धूप खिली हुई थी। दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ कई देर तक ओलावृष्टि भी हुई। 

केदारनाथ, बदरीनाथ समेत अन्य धामों में भी शाम को बारिश हुई, जबकि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़, नौगांव, डुंडा, पुरोला और बड़कोट में झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। रुद्रप्रयाग में भी शाम को अच्छी बारिश हुई। उधर, कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि, मैदानों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     35.3     21.7

उत्तरकाशी   29.6     18.4

मसूरी       25.2     15.1

टिहरी       26.0     14.2

हरिद्वार      38.0     21.3    

जोशीमठ    25.0     12.0

पिथौरागढ़   29.3     12.6

अल्मोड़ा    30.2     13.7

मुक्तेश्वर    24.4     08.8  

नैनीताल     21.0     13.0

यूएसनगर    36.6    20.8

चंपावत      27.0    11.0

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कल से फिर बदल सकता है मौसम, पर्वतीय इलाकों में हो सकती है बौछार और ओलावृष्टि

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें