Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, देहरादून में सुबह हुई बारिश

Uttarakhand Weather Update मौसम के लिहाज से उत्तराखंड में इन दिनों कहीं धूप कहीं छांव जैसी स्थिति है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है तो पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और बीच-बीच में बारिश भी हो रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:38 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:38 AM (IST)
मौसम के लिहाज से उत्तराखंड में इन दिनों कहीं धूप, कहीं छांव जैसी स्थिति है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update मौसम के लिहाज से उत्तराखंड में इन दिनों कहीं धूप, कहीं छांव जैसी स्थिति है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है तो पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। शनिवार सुबह देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, देहरादून समेत पांच जिलों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य मैदानी जिलों में चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा हो सकता है।

loksabha election banner

शुक्रवार को मैदान में सुबह से ही चटख धूप खिली रही, जिससे तापमान में भी इजाफा हुआ। वहीं, पर्वतीय इलाकों में दिनभर बादल मंडराते रहे। हालांकि, शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर       अधिकतम  न्यूनतम
  • देहरादून     35.0     21.8
  • उत्तरकाशी   33.8     19.7
  • मसूरी       24.5     14.9
  • टिहरी       26.6     16.2
  • हरिद्वार      36.7     23.5    
  • जोशीमठ    25.8     13.1
  • पिथौरागढ़   29.5     17.0
  • अल्मोड़ा    23.2     16.7
  • मुक्तेश्वर    24.1     14.5  
  • नैनीताल     24.8     14.0
  • यूएसनगर    36.0    24.0
  • चंपावत      26.0    12.4

रुड़की में शाम को बदला शहर का  मिजाज, आंधी से बिजली गुल

रुड़की शहर से देहात तक शाम सात बजे आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के साथ ही शहर में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। कुछ हिस्सों में रात्रि आठ बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। शुक्रवार को शाम सात बजे ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। तेज हवा के साथ बादल आने शुरू हो गए। हवा की वजह से कई जगह बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनी टूटकर गिर गई, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर से देहात तक अंधेरा छा गया। 

हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मचारी आंधी में ही लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए थे। शहर के कई हिस्सों में रात्रि आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। बताते चलें कि पिछले 10 दिन से रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में हर दूसरे या तीसरे दिन तेज आंधी व तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पिछले सप्ताह तो कई जगह बिजली के खंभे टूट गए थे। अधिशासी अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि सभी जगह आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.