विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Today: सुबह बदला मौसम, बादलों के बीच हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी; आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

By Vijay joshiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Tue, 04 Apr 2023 06:58 AM (IST)

Uttarakhand Weather Today मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Today: आज भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
Uttarakhand Weather Today: आज भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी का क्रम कुछ थम गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल मंडरा रहे हैं, साथ ही चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ।

वहीं मंगलवार को एक बार दोबारा मौसम ने करवट बदली। देहरादून में सुबह बादलों के बीच ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी छूट गई। आज भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो वहां पर कई दिनों से बर्फबारी का क्रम जारी है।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में सोमवार को बारिश हुई और उच्च हिमालय में हिमपात हुआ।

कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान में लगातार वर्षा हो रही थी। जिससे तापमान भी सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ था। हालांकि, अब मौसम सामान्य होने लगा है।

सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिली। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की हवा चली। केदारनाथ की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बनी हुई है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड है और दिन में तापमान चढ़ने लगा है।

हल्की वर्षा और चोटियों पर हो सकता है हल्का हिमपात

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 29.6, 13.8
  • ऊधमसिंह नगर, 31.1, 11.5
  • मुक्तेश्वर, 18.7, 5.6
  • नई टिहरी, 19.4, 7.8

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।